Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़मेवाड़ महोत्सव समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

मेवाड़ महोत्सव समिति के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

अनंत समदानी अध्यक्ष, लीला आगाल सचिव बने।

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|मेवाड़ महोत्सव की आमसभा महाराणा सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में भामाशाह रामगोपाल-सारिका जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीयूष काबरा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी ललित खण्डेलवाल के सानिध्य में निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में लगभग 170 सदस्यों ने भाग लिया।
निर्वाचन अधिकारी पीयूष काबरा ने बताया कि मेवाड़ महोत्सव समिति में निर्विरोध निर्वाचन में संरक्षक श्रवण सिंह राव, आशा पोखरना, अध्यक्ष अनंत समदानी, सचिव लीला आगाल, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल, अनुराग द्विवेदी, कोषाध्यक्ष प्रदीप काबरा, सहसचिव ज्योति तिवारी, प्रिया वासवानी, आयोजन सचिव भावना आगाल, कार्यक्रम संयोजक जया तोषनीवाल, सहसंयोजक रीना जागेटिया, संगठन मंत्री राधा काबरा, कार्यकारिणी सदस्य ओम सुखवाल, बंटी शर्मा, अभिषेक मूंदड़ा, प्रियंका आगाल, यश टेलर को चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद अंजली गोस्वामी, सुनीता कोर सोनी, खुशबु सुखवाल, रेखा समदानी, अवनी शर्मा, वंदना कुमावत, रीतु सोमाणी, सपना समदानी, सीमा सुखवाल, रूचि श्रीमाल, पिंकी सोमाणी, अभिनंदन काबरा, भरत आगाल, विकास गंगवाल, सुरेन्द्रपालसिंह, अनुराग बांगड़, उमेश आगाल, तनिष्क मूंदड़ा, महेन्द्र सिंह राजावत, हिमांशु जाजु, हिमांशु बनवार, विभोर पुंगलिया, अर्पित छीपा, बादल शर्मा, आयुष माहेश्वरी आदि ने हर्ष व्यक्त किया और नवमनोनीत पदाधिकारियों का उपरना ओढ़ाकर एवं मुँह मीठा करा कर शुभकामनाएँ दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनंत समदानी ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES