सीडीईओं ने अवलोकन कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
बानसूर। स्मार्ट हलचल/राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड की जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली (मिनी जंबूरी) का आज शुभारंभ होगा। सोमवार कों मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश गुप्ता ने मिनी जंबूरी की पूर्व तैयारियों का अवलोकन किया। सीओ गाइड कल्पना शर्मा,सीओ स्काउट राजेंद्र मीना,एडीसी ओम प्रकाश भार्गव व सुभाष चंद यादव ने सीडीईओं कों अब तक की विभिन्न तैयारियों व व्यवस्थाओं सें अवगत कराया। सीओ कल्पना शर्मा व राजेंद्र मीणा नें जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय स्काउट गाइड रैली (मिनी जंबूरी) 15 अक्टूबर सें 20 अक्टूबर तक चलेंगी। इस 6 दिवसीय भव्य आवासीय आयोजन में अलवर जिले के 14 ब्लॉक से 2200 स्काउट,गाइड व यूनिट लीडर्स भाग लेंगे। एडीसी ओम प्रकाश भार्गव ने बताया कि मिनी जंबूरी में लोकनृत्य,कैंप क्राफ्ट, मार्च पास्ट,बैंड वादन,झांकी प्रदर्शन, व्यायाम प्रदर्शन,प्रदर्शनी,कलर पार्टी, एल ए गेट,कैंप फायर आदि प्रतियोगिताओं के साथ ही विभिन्न एडवेंचर गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। आपकों बता दें जिला प्रधान शशिकांत बोहरा व स्थानीय संघ प्रधान विजय कुमार के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकारिणी,संस्था प्रधान एवं यूनिट लीडर्स इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।