Homeराजस्थानजयपुरगृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म विधायक राजेंद्र मीणा ने सलेमपुर थाना...

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म विधायक राजेंद्र मीणा ने सलेमपुर थाना में शहीद रामवीर सिंह गुर्जर की प्रतिमा का किया अनावरण

Published on

नीरज मीणा

महुवा।स्मार्ट हलचल/महुवा विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर थाना ग्राम में रविवार को राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म विधायक राजेंद्र मीणा ने वीर शहीद रामवीर सिंह गुर्जर की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सैनिकों के बलिदान को याद करने के साथ शीघ्र ही खेडला में महुवा विधानसभा क्षेत्र के सभी शहीदों की स्मृति में शहीद स्थल बनाने की घोषणा की गई।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि यह क्षण केवल एक अनावरण नहीं, बल्कि मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत को नमन करने का भावपूर्ण अवसर है। शहीदों का त्याग और साहस हमें सदैव राष्ट्रसेवा और समाजहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। शहीदों के परिवारों के लिए सरकार हर प्रकार की मदद करती है लेकिन आप हम सबका भी दायित्व बनता है की इन परिवारों का सुख-दुख में हम सब इनका साथ हमेशा दें।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि हमारे देश की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का त्याग, साहस एवं समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है जीवन भर रहेगा। शहीदों का सम्मान करना तथा उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के परिवार के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया
इस अवसर पर शहीद रामवीर सिंह गुर्जर की वीरांगना सहित अन्य शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि बंटी गुर्जर, महेंद्र सिंह खेडला, सूरज सिंह ,महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौपुत्र अवधेश अवस्थी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भूतपूर्व सैनिक पंच पटेल ग्रामीण जन शहीदों के परिवारजन उपस्थित रहे।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

मंडावर अलवर फाटक पर ट्रक की टक्कर से एक महिला की हुई मौके पर मौत

नीरज मीणा मंडावर। स्मार्ट हलचल/थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, हादसे में दो...

प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल?

शिवराज बारवाल मीना टोंक/उनियारा। स्मार्ट हलचल|जिले की उनियारा पंचायत समिति (मु. अलीगढ़) क्षेत्र की ग्राम...

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुआ में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुआ में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित राकेश चंदेरिया  महुआ कस्बे में...