Homeदेशशौच क्रिया के लिए निकली नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी...

शौच क्रिया के लिए निकली नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज

खखरेरू / फतेहपुर|स्मार्ट हलचल|थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 9 फरवरी की शाम लगभग 5:30 बजे घर पर शौच क्रिया के लिए जंगल की ओर जाने की बात कहकर निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब किशोरी वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
परिजनों द्वारा आसपास के गांवों, रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन किशोरी के बारे में कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराते हुए लिखित तहरीर दी।
इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर किशोरी की गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है और किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular