Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़चमत्कारी शनि देव के उमड़ा भक्तों का जन सैलाब,Miraculous Shani Dev

चमत्कारी शनि देव के उमड़ा भक्तों का जन सैलाब,Miraculous Shani Dev

चमत्कारी शनि देव के उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

बन्शीलाल धाकड़

निम्बाहेड़ा/स्मार्ट हलचल/शनिदेव की नगरी बाड़ी में चमत्कारी शनि देव नवग्रह मंदिर बाड़ी बांध पर दिनांक 20 अप्रैल 2024 शनिवार को शनि देव के भक्तों का उमड़ा जन सैलाब सुबह 5 बजे मंगला आरती के बाद माखन मिश्री का भोग लगाया। चमत्कारी शनिदेव का दरबार सुबह मंगला आरती से पूर्व ही कमेटी के सक्रिय सदस्यों द्वारा सजाया गया । भक्तजनों की लंबी कतार लगने लगी 10 बजे से विशाल मेले जैसा माहौल हो गया दिन में जागरण सपना /मुरली कुमावत निवासी भीलवाड़ा वालों की ओर से दिन भर भक्तों ने शनि देव के भजनों का आनंद लिया! भजन गायक गोटिया देवी कुमावत , ओरगन पर करण कदमाली ढोलक वादक भारत बारेठ द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई । महा आरती संत श्री नागेश्वर जी महाराज द्वारा संपन्न की व सहयोग जगदीश पाराशर का रहा नवग्रह की आरती कमेटी के उपाध्यक्ष सुनील सुथार द्वारा संपन्न की सहयोग राजकुमार सोनी ,अशोक हरिजन का रहा। महाआरती के बाद महाप्रसाद सुरेश बोहरा (धाकड़ ) रघुनाथपुरा वालों की तरफ से रहा तत्पश्चात कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल सुथार कोषाध्यक्ष उदय राम गुर्जर द्वारा पूजा कर विशाल भंडार खोला गया !भंडार गणना बद्रीलाल सेन ,अशोक साहू, पूरणमल वगेरवाल निंबाहेड़ा, लक्ष्मी नारायण जनवा (डोटी) द्वारा पूरी की !संपूर्ण गणना के बाद भंडार से 1,21,642 रुपए की नगद राशि प्राप्त हुई कोसों दूर से आने लगे हैं चमत्कारी शनिदेव के भक्त शनिदेव की कृपा सभी भक्तों पर बरस रही शनि देव सबकी मनोकामना पूरी कर रहे हैं।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES