Homeराजस्थानअलवरसज्जन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

सज्जन मिश्रा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

बानसूर। स्मार्ट हलचल।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए कस्बे के सज्जन मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सज्जन मिश्रा ने बताया कि पार्टी ने मुझे जो भी दायित्व दिया है मैं पूर्ण निष्ठा से उसका निर्वहन करते हुए पार्टी की रीति – नीति को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। आप बता दे की मिश्रा विद्युत विभाग में एक्सईएन के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही भाजपा व सामाजिक सरोकार के कार्यों में सक्रिय हैं। मिश्रा की पत्नी नीता मिश्रा सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व बानसूर नगर पालिका की अध्यक्ष भी रही है। मिश्रा की नियुक्ति से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES