राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा- स्मार्ट हलहल|श्री प्र.सिं.बा. राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तŸवावधान में प्राचार्य डाॅ. पुष्करराज मीणा की अध्यक्षता में मिशन ‘हरियालो राजस्थान’ के तहत एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरूआत की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और हरित परिसर की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम ‘एक पेड़ मा के नाम’ अभियान की अनूठी पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में वर्षा ऋतु के दौरान कुल 200 पौधे लगाए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. पुष्कर राज मीणा ने स्वयं पहला पौधा लगाकर इस महा-अभियान की शुरुआत की। डॉ. मीणा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। इस अभियान के तहत परिसर में छायादार व फलदार मियावाकी पद्धति से लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. रामावतार मीना, प्रो. मूलचन्द खटीक, डाॅ. अनिल कुमार श्रोत्रिय, डाॅ. ऋचा अंगिरा, प्रो. धर्मनारायण वैष्णव, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजीत सिंह व अन्य संकाय सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने मिलकर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
