विधायक आक्या बस्सी में भगवान लक्ष्मीनाथ के शोभायात्रा में हुए सम्मिलित

ओम जैन 

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या बुधवार को ग्राम बस्सी में भगवान लक्ष्मीनाथ के शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।बस्सी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी ने बताया की बुधवार को बस्सी में फाग उत्सव के तहत हाथी, घोड़ा, बैण्ड बाजो के साथ भगवान लक्ष्मीनाथ की शोभायात्रा निकाली गयी। भगवान लक्ष्मीनाथ स्वयं हाथी पर विराजमान थे। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण नाचते गाते व एक दुसरे को गुलाल लगाते चल रहे थे। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भी शोभायात्रा में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं व ग्रामवासियों को फाग उत्सव की बधाई दी।
इस अवसर पर बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर कोठारी, राम स्वरूप पुरोहित, प्रमोद कोठारी, सीपी नामधराणी, गोपाल चोबे, प्रशासक प्रेम भोई, कमल कोठारी, रतन लौहार, यशवंत पुरोहित, सुरेन्द्र व्यास, कालु व्यास, देवेन्द्र कुमार, कमलेश ओझा, रणजीतसिंह, गजेन्द्र प्रताप सिंह, बनवारी आगाल, रामलाल तेली, जगदीश भाण्ड सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालुजन उपस्थित थे।