Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़विधायक आक्या ने सीएम शर्मा से की शिष्टाचार भेंट , विधानसभा क्षैत्र...

विधायक आक्या ने सीएम शर्मा से की शिष्टाचार भेंट , विधानसभा क्षैत्र के विकास पर विस्तार से चर्चा की

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मंगलवार को अपने जयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए की ऐतिहासिक विजय की बधाई दी। विधायक आक्या ने विधानसभा क्षेत्र की चित्तौड़गढ़ व बस्सी तहसील के अनेक गांवो में पिछले दिनो अतिवृष्टि से किसानो की फसलो को हुए नुकसान पर सरकार द्वारा मुआवजे की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री से विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के विकास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षैत्र में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यो की जानकारी देते हुए क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओ और आवश्यकताओ को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखते हुए आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES