गंगापुर सिटी।स्मार्ट हलचल।गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस विधायक रामकेश मीना, नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान काजल जादौन ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विधायक रामकेश मीना ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के बाद विधायक मीना, नगर परिषद सभापति कृष्ण कुमार गोयल एवं पार्षद बैलगाड़ी से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और वहां पुष्प अर्पित किए।