बानसूर।स्मार्ट हलचल|क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत नें शनिवार को कोठिया में मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के तहत स्वीकृत 21 करोड़ रुपए की सड़क परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के अंतर्गत एसएच-52 से एस एच – 77 तक वाया कोठिया , गढ़ी, अजबपुरा, खारियों की ढाणी होते हुए 13 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ाईकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शिलान्यास के मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक शेखावत ने कहा कि बानसूर क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण पूरा होने से एक दर्जन से ज्यादा आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। तेज गति और सुरक्षित सड़कें क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएंगी। विधायक शेखावत ने कहा कि बानसूर विधानसभा क्षेत्र में इस समय 200 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और शिक्षा से जुड़े प्रमुख कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में बानसूर नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले बजट में बानसूर में बड़े विकास के कार्य करवाए जाएंगे। इस मौके पर चतरपुरा प्रशासक नीरज तोंनगरिया, अजबपुरा प्रशासक प्रियंका नरूका, मातादीन गुर्जर, डॉ. शशिकांत बोहरा, मंडल अध्यक्ष कांता सत्येंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, पार्षद खामोश देवी, पंचायत समिति सदस्य विजय गोठवाल, ओमपाल सिंह, मांगेलाल मौर्य, देशराज नागा, संदीप चौधरी, सुरेश जांगिड़, मामराज प्रजापत, मनोज प्रजापत, सुरेश ज्ञानपुरिया सहित ग्रामीण मौजूद रहें।


