श्री सिंगोली श्याम मंदिर में गूंजे खुशहाली के मंत्र: विधायक गोपाल खंडेलवाल ने प्रदेश में अनुकूल वर्षा व जन-कल्याण के लिए की विशेष पूजा-अर्चना

देवस्थान विभाग के तत्वावधान में हुआ भव्य धार्मिक अनुष्ठान; उत्तम फसल, किसानों की समृद्धि और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए भगवान श्याम से मांगा आशीर्वाद

 रमेश चंद्र डाड

आकोला, 10 जून। स्मार्ट हलचल।राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं अनुकूल वर्षा की मंगलकामना को लेकर राजकीय आत्मनिर्भर मंदिर श्री सिंगोली श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने भगवान श्री श्याम प्रभु के श्रीचरणों में शीश नवाया।

विधायक ने की किसान कल्याण और उत्तम वर्षा की कामना:

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने भगवान के दरबार में प्रदेशवासियों के सुखद एवं समृद्ध भविष्य, किसान कल्याण तथा जन-जन के मंगल की कामना करते हुए विशेष आहुतियां दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था एवं आध्यात्मिक परंपराएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। उत्तम वर्षा और किसानों की समृद्धि से ही राज्य का विकास संभव है।

इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रदेश की खुशहाली, सामाजिक समरसता, विकास एवं जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।

कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद:
इस पावन अवसर पर विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, निवर्तमान उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम अहीर, मांडलगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत, बिजोलिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा, सोहन गुर्जर, शंभू मीणा, भुवनेश चौधरी, गोपाल राजस्थला, विनोद शर्मा, सिंगोली प्रशासक राकेश आर्य, सिंगोली श्याम मंदिर प्रबंधक अर्जुन सिंह सोलंकी, जीवाखेड़ा प्रशासक शोभालाल जाट, मूल रायका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।