मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के जन्मदिन पर सौगातों की बौछार: त्रिवेणी संगम बनेगा ‘रिवर फ्रंट’, दुर्ग विकास को प्राथमिकता

मांडलगढ़ | विधायक जन्मदिवस विशेष | विकास की सौगात

मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के जन्मदिन पर सौगातों की बौछार: त्रिवेणी संगम बनेगा ‘रिवर फ्रंट’, दुर्ग विकास को प्राथमिकता

सिंगोली चारभुजा नाथ का अभिषेक और देव दर्शन के साथ मनाया जन्मदिवस; पर्यटन विकास से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर, समर्थकों में भारी उत्साह
विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: महावीर सेन (मांडलगढ़)

मांडलगढ़, 20 जून 2026। मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल के जन्मदिवस पर संपूर्ण क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। जन्मदिवस के पावन अवसर पर सिंगोली स्थित चारभुजा मंदिर में भगवान चारभुजा का विशेष अभिषेक एवं महाआरती की गई। वहीं विधायक ने देव दर्शन कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं परिजन मौजूद रहे।

विधायक की बड़ी घोषणा — विकसित होगा ‘त्रिवेणी रिवर फ्रंट’:

जन्मदिवस के अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देने की घोषणा करते हुए त्रिवेणी संगम क्षेत्र को गुजरात के साबरमती की तर्ज पर ‘रिवर फ्रंट’ के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जहां तीन पवित्र नदियों का संगम होता है, उस स्थल को धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से भव्य रूप दिया जाएगा। साथ ही ऐतिहासिक मांडलगढ़ किला (दुर्ग) के विकास को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार:
विधायक खंडेलवाल ने आमजन को आश्वस्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके वर्तमान कार्यकाल में ही त्रिवेणी रिवर फ्रंट और मांडलगढ़ दुर्ग विकास कार्यों की धरातल पर शुरुआत हो जाएगी। इन बड़ी पर्यटन परियोजनाओं के शुरू होने से न केवल क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। उन्होंने अपने जन्मदिवस को क्षेत्र की देवतुल्य जनता के नाम समर्पित करते हुए सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर क्षेत्रभर से आए सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।