विधायक भैया का भवानी मंडी आगमन. कार्यकर्ताओं का किया आभार व्यक्त

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी|स्मार्ट हलचल/राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रमोद जैन भाया भवानीमंडी अपने निजी प्रवास पर आये।जहां प्रमोद भाया की जीत पर एवं वीरेंद्र गुर्जर को दोबारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व विधायक स्नेहलता जी के निज निवास पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी आतिशबाजी कर माला , शाल, श्रीफल भेंटकर भावभीना स्वागत किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आनन्द काला ने बताया कि अंता उपचुनाव में प्रमोद भाया जी की जीत के लिए पूर्व विधायक स्नेहलता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मांगी गई कालभैरव महाराज, आदिनाथ भगवान (चांदखेड़ी वाले बाबा) गोविंद धाम पर मन्नत के पूरी हो जाने पर उन्होंने स्वयं सभी देव स्थान पर जाकर आशीर्वाद लिया।
साथ ही प्रदेश में अमन, चैन, खुशहाली के लिये पचपहाड़ सैय्यद बाबा बावड़ी वाले के दर पर चादर पैश की।
साथ ही भाया ने सभी कार्यकताओं का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, प्रदेश सचिव देवकीनंदन वर्मा, जिला संगठन महामंत्री राजेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता करावन, मदरसा बोर्ड चेयरमैन मोहम्मद सलीम खान, संगठन मंत्री कालू लाल सालेचा, नगर अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, एडवोकेट लोकेश गुप्ता, एडवोकेट श्याम सिंह चौहान, महिला प्रदेश सचिव करुणा देवी, मंडल अध्यक्ष कैलाश कंवर चौहान, रामचन्द्र वर्मा, रानी शर्मा, सरपंच सुशीला वर्मा, ब्लॉक प्रवक्ता अख्तर अली, चैन सिंह सिसोदिया, नगर उपाध्यक्ष अब्दुल हफीज भाई, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अजमल खान, डॉ विकास पांडे, पूर्व पार्षद अखिम खान, हरीश राठौड़, राजिक अंसारी, राकेश चावला, मानसिंह जुझारू, हसीब चौधरी, प्रबल जैन, अरुण तंवर, लखन बैरागी, शाबाज खान, रेहान चीकू, जैनुल, मुशर्रफ , शब्बू पठान, अर्श खान, आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।