Homeभीलवाड़ाविधायक लालाराम बेरवा पहुंचे अरवड़ गांव में, ग्रामीणों ने तलवार भेंट कर...

विधायक लालाराम बेरवा पहुंचे अरवड़ गांव में, ग्रामीणों ने तलवार भेंट कर किया अभिनंदन

विधायक बैरवा ने गांव चलो अभियान के तहत लगाई रात्रि चैपाल, समस्याओं का होगा समाधान
शाहपुरा- पेसवानी
स्मार्ट हलचलशाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक लालाराम बैरवा बीती रात अरवड़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गांव चलो अभियान के तहत रात्रि चैपाल लगाकर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने। इससे पूर्व विधायक बैरवा ने यहां बजरंग बली के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
बूथ अध्यक्ष कैलाश प्रजापत के निवास के बाहर रात्रि चैपाल के दौरान विधायक बैरवा ने क्षेत्र व किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ किसानों व जनता को कैसे मिले इसकी विस्तृत जानकारी दी। विधायक ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान होगा। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक बैरवा का सम्मान करते हुए तलवार भेंट की।
इस दौरान उनके साथ कर्नाटक राज्यपाल के ओएसडी शंकर लाल गुर्जर, पूर्व प्रधान गोपाल गुर्जर, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, महावीर सैनी, पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अविनाश जीनगर, पंकज सुगंधी, प्रद्युमनसिंह बनेड़ा सहित अन्य मौजूद थे।
केंद्र की उपलब्धियों का किया बखान———-
विधायक बैरवा ने इस अभियान के तहत दिन व रात भर ग्रामीणों के बीच रहते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। पिछले 10 साल में केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए कौन-कौन से बड़े कार्य हुए और ऐसी कौन सी योजनाएं हैं, जिनसे व्यापक स्तर पर लोगों को फायदा मिला। इन सब बातों को साझा करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर गांव चलो अभियान की शुरुआत के सकारात्मक परिणाम आयेगें।
विपक्ष के नेता के बूथ पर भी जाने का मौका————-
इस दौरान विधायक बैरवा ने पत्रकारों से कहा कि गांव चलो अभियान मील का पत्थर बनने वाला है। इस अभियान के तहत हमें विपक्ष के बड़े नेताओं के बूथ पर भी जाकर भाजपा की नीति को बढ़ाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ के आम जनमानस को यह बताने की आवश्यकता है कि आजादी के बाद सनातन का रक्षक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिला है, जो कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास, सबका प्रयास के माध्यम से विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है।
24 घंटे का गांव में प्रवास का है नवाचार—————–
विधायक बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। गांव चलो अभियान के तहत गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने बहुत बड़ा अभियान शुरू किया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES