Homeभीलवाड़ाडॉ. अरविंद वशिष्ठ ने एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज में संभाला प्राचार्य का कार्यभार

डॉ. अरविंद वशिष्ठ ने एमएलवी टेक्सटाइल कॉलेज में संभाला प्राचार्य का कार्यभार

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल/माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा में डॉ. अरविंद वशिष्ठ ने प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया। यह नियुक्ति राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति के आदेशानुसार की गई है। डॉ. अरविंद वशिष्ठ एक अनुभवी शिक्षाविद् हैं और इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव है। उन्होंने कॉलेज के शिक्षण, शोध और नवाचार को और अधिक प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और उन्होंने डॉ. वशिष्ठ का स्वागत किया। महाविद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES