Homeभरतपुरमनरेगा योजना में MMS सिस्टम एवं मीडिया पड़ताल से खुल रही घोटाले...

मनरेगा योजना में MMS सिस्टम एवं मीडिया पड़ताल से खुल रही घोटाले की पोल, 2020 से आज तक चली 25 फर्जी मस्ट्रोल

मनरेगा योजना में MMS सिस्टम एवं मीडिया पड़ताल से खुल रही घोटाले की पोल, 2020 से आज तक चली 25 फर्जी मस्ट्रोल
 धनराज भंडारी
झालावाड़ 19 फरवरी।
स्मार्ट हलचल/सरकार की ओर से बेरोजगार ग्रामीणों को 100 दिन गारंटी योजना के तहत चलाई जाने वाली मनरेगा योजना में सामने धांधली आई. पुर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय का घोटाला अभी भी बदस्तुर जारी. सरकार भले जिरो टारलेंस नीति की दावा कर रही लेकिन अधिकारी इनके दावे की धज्जियां उठा रहें. मनरेगा योजना में MMS सिस्टम एवं मीडिया पड़ताल से जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सुनेल में कार्य कोड: 2732006252/डीपी/112908412773 -पौधरोपण कार्य शिया दाउदी बोहरा कब्रिस्तान सुनेल में इस कार्यों पर 25 फर्जी मस्टरोल चलाकर 25 मनरेगा मस्टरोल पर 1 लाख 73 हजार 7 सो चौदह रूपए का भुगतान उठ गया.
mms सिस्टम एवं पड़ताल से हुआ खुलासा मौके पर कई बार एक भी मजदुर उपस्थित नहीं मिला. कुछ मजदूरों के फर्जी फोटो अपलोड, शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हुई
बीडीओ, एईएन,तकनीकी सहायक, एलडीसी, रोजगार सहायक, ग्राम विकास अधिकारी समेत मॉनिटर्निंग की लम्बी चोड़ी फौज की कार्यशैली पर सवाल उठ रहें.
हम आपको बता देते हैं कि शिया दाउदी बोहरा समाज पर्यावरण प्रेमी हैं इस कब्रिस्तान में पहले से ही सैकडों पौधे लगे हुए है. जिला परिषद झालावाड़ द्वारा इस कार्य की अकुशल मजदुरी 5 लाख 54 हजार 2 सौ 87 रूपए 34 पैसा एवं सामग्री लागत 29,080.28 रूपए की वित्तीय स्वीकृति वर्ष 22 जुलाई 2020 में जारी कर दी गई.
मौके पर मीडिया की टीम द्वारा कई बार पड़ताल करने पहुंची तो शिया दाउदी बोहरा समाज द्वारा नियुक्त उपस्थित चौकीदारजानकीलाल जो कई वर्षो से चैकीदारी का कार्य कर का उसने बताया कि यह पर कोई मनरेगा मजदुर कार्य नहीं कर रहे. मनरेगा योजना में MMS सिस्टम एवं मौके की पड़ताल से स्पृष्ट होता हैं की फर्जी मस्ट्रोल चली।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES