MGH में मोबाइल चोरी से हड़कंप, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, अस्पताल प्रबंधन के नाक के नीचे हो रही चोरियां, सुरक्षा पर सवाल

पवन बावरी

भीलवाड़ा। महात्मा गांधी चिकित्सालय में मरीजों के मोबाइल चोरी होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ताजा मामला अस्पताल परिसर के एक वार्ड का है जहां एक युवक को मोबाइल चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद किया गया है। फुटेज में युवक वार्ड में घुसकर मरीज के पास रखे मोबाइल को चुराता दिख रहा है। वहीं ड्यूटी में नर्सिंग कर्मी का भी मोबाइल चोरी हो। इस मामले को लेकर भीमगंज थाना पुलिस तपतीस कर रही हैं

घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड ने मौके पर ही आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी गई और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

लगातार बढ़ती चोरियों के बाद अब अस्पताल प्रबंधन जागा है। प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक कमेटी गठित की है। कमेटी अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के उपाय सुझाएगी।