Homeराजस्थानजयपुरपुलिस थाना रामनगरिया, जयपुर पूर्व को मिली बडी सफलता

पुलिस थाना रामनगरिया, जयपुर पूर्व को मिली बडी सफलता

मारपीट कर मोबाईल लूटने वाले तीन मुलजिमों को किया गिरफ्तार

भरत देवड़वाल

सांगानेर।स्मार्ट हलचल|शुक्रवार को संजीव नैन IPS पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ने बताया कि थाना रामनगरियां ने मारपीट कर मोबाईल लूटने वाले तीन मुलजिमों को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार किए गए मुलजिमानों के कब्जे से लूट के दो मोबाईल बरामद मुलजिमान अपने शोक पुरे करने के लिए करते है वारदात
दिनांक 16 जुलाई को परिवादी ने दर्ज करवाया कि विनायक एन्कलेव जगतपुरा जयपुर का रहने वाला हूं। मेरे साथ दिनांक 6 जुलाई को रात्री में 1.00-1.30 बजे कुछ लड़कों ने मारपीट की एवं 9700 रूपये एवं दो मोबाईल, गाडी व दूकान की चाबी ले गये। मुझे जान से मारने की कोशिश की गई। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। आरोपियों में से 4 आरोपियों को में पहचान सकता हूं। एक का नाम रींकू बैरवा और उसके साथ 4 लडकों ने मेरे साथ मारपीट की। उक्त रिपोर्ट पर अभियोग पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए प्रकरण की वारदात करने वाले मुलजिमानों की धरपकड व वारदात का खुलासा करने हेतू आशाराम चौधरी (RPS) अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जयपुर पूर्व के निर्देशन,विनोद कुमार शर्मा (RPS) सहायक पुलिस आयुक्त, सांगानेर, जयपुर पूर्व के सुपरविजन, चन्द्रभान सिंह पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना रामनगरिया, जयपुर पूर्व के नेतृत्व में पुलिस थाना रामनगरिया, जयपुर पूर्व की विशेष टीम गठित की गई। गठित थाना रामनगरियां को बड़ी सफलता मिली है, लूट-पाट करने वाले इन्द्रजीत बर्मन पुत्र विजय बर्मन उम्र 19 साल निवासी खेडक्याबारी पो० पेमन्डडागा पुलिस थाना गेस्काडागा जिला कूचबीहार पश्चिम बगाल। हाल मकान नम्बर 237 लाजपत नगर, एयरपोर्ट के पास पुलिस थाना प्रतापनगर जिला जयपुर हाल किरायेदार मकान नम्बर एफ 36 सरस्वतीनगर पुलिस थाना एयरपोर्ट जिला जयपुर पूर्व।
रिन्कु उर्फ गोलू पुत्र अमरलाल बैरवा उम्र 19 साल निवासी काटडा पुलिस थाना सपोटरा जिला करोलीं। हाल किरायेदार मकान रविन्द्रनगर पुलिस थाना प्रतापनगर जिला जयपुर पूर्व।
अखलेश उर्फ आशीष उर्फ गोलू पुत्र रामप्रसाद मीणा उम्र 18 साल निवासी शिवसिहपुरा पुलिस थाना लालसोट जिला दोसा। हाल किरायेदार ब्रजपुरी पुलिस थाना प्रतापनगर जिला जयपुर पूर्व फरार इन आरोपियों को गिरफतार किया गया है,

मौज-मस्ती के लिए वारदात को ऐसे देते हैं अंजाम

मुलजिमान जयपुर में रह कर प्राईवेट काम काज करते है। अपनी मौज मस्ती व शोक पुरे करने के लिए रात्री के समय खाली व सुनसान जगहों के आस पास आने जाने वाले लोगों से मोबाईल व रूपये छिनने की वारदात कर 2/3 सी क्रम में आरोपियान ने दिनांक 06 जुलाई की रात्री में परिवादी के साथ मारपीट कर मोबाईल लूटने की वारदात की।

विशेष विवरणः-

प्रकरण हाजा की वारदात का खुलासा करने तथा मुलजिमानों की धरपकड हेतू गठित विशेष टीम ने परिवादी की निशादेही से घटनास्थलों का निरीक्षण कर मुलजिमानो के आने जाने की दिशा का निर्धारण किया गया। मुलजिमानों की तलाश के क्रम में ईलाका थाना हाजा में संभावित स्थानों पर दबीश दी गई। विशेष टीम द्वारा आसूचना संकलन कर, मुखबीर मामुर कर तथा मैनुअल पुलिसिंग करते हुए प्रकरण हाजा के परिवादी से मोबाईल लूटने की वारदात करने वाले मुलजिमानों को गिरफ्तार किया। मुलजिमानों के कब्जे से परिवादी के मोबाइल भी बरामद किए गए।

रामनगरियां थाने की गठित टीम की रहीं अहम् भूमिका

चन्द्रभान पु० नि० थानाधिकारी पुलिस थाना रामनगरिया, जयपुर (पूर्व) कैलाशचन्द एएसआई
मुनेश कानि0 4896,लोकेन्द्र पाल सिंह कानि0 7617,राहुल कानि0 9987,विक्रम कानि0 8899 पुलिस थाना रामनगरिया, जयपुर, की बड़ी अहम भूमिका रहीं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES