राजगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर के लिए मोबाइल वैन को दिखाई हरी झंडी

​ सादुलपुर (बजरंग आचार्य )
स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू की अध्यक्ष सोनिका पुरोहित व सचिव कृष्णा राकेश कांवत के निर्देशानुसार राजगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित करने हेतु एक मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
​इस वैन को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (क्रम 01) मुनेश चंद यादव, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (क्रम 02) सागर माथुर, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमलता धाणदिया एवं बार संघ अध्यक्ष अजीत पचार ने संयुक्त रूप से रवाना किया।
​यह मोबाइल वैन 10 से 15 सितम्बर तक विभिन्न गांवों व ढाणियों में जाकर नालसा हेल्पलाइन (15100), पीड़ित प्रतिकर योजना, मोबाइल लोक अदालत तथा ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान की जानकारी देगी। अवसर पर अधिवक्ता प्रीतम शर्मा, पुष्पकांत शर्मा, रामनिवास गुर्जर, सुनील बसेरा, राघवेंद्र शर्मा, मनोज धारीवाल सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।