Homeभीलवाड़ामोबाइल टावर से बैटरी चोरी करते पकड़े गए चोरः टेक्नीशियन ने किया...

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करते पकड़े गए चोरः टेक्नीशियन ने किया पीछा, भागते समय कार खंभे से टकराई; आधार कार्ड से मिली पहचान

रोहित सोनी
आसीन्द । बदनोर उपखंड के अखेगढ़ गांव में निजी कंपनी के मोबाइल टावर से बैटरी चुराने का प्रयास नाकाम हो गया । आसीन्द बदनोर उपखंड के अखेगढ़ गांव में निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चोरी का प्रयास नाकाम हो गया। बुधवार देर रात चार-पांच चोर इको कार से टावर पर पहुंचे और बैटरियां चुराने लगे। इसी दौरान कंपनी के टेक्नीशियन शंभू लाल जाट ने चोरों को देख लिया। उन्होंने तुरंत चोरों का पीछा किया। मोटरास गांव के पास ग्रीड के बाहर चोरों की कार बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।चोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर छोड़ी गई कार (R) 02 CE 1582) की तलाशी में पुलिस को एक आधार कार्ड और जिओ कंपनी का कार्ड मिला। आधार कार्ड के अनुसार संदिग्ध का नाम गणेश नायक है, जो तानहाल तहसील शाहपुरा का निवासी है।

बिजली के खंभे से टकराई आरोपियों की कार

जांच में यह भी सामने आया है कि यही गिरोह कुछ दिन पहले किडीमाल में भी निजी मोबाइल टावर पर चोरी का प्रयास कर चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES