मोचड़िया के मण्ड देवनारायण के श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ 17 से, विशाल कलश यात्रा व भव्य शोभायात्रा 16 को

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे की निकटवर्ती बनकाखेड़ा गांव में मोचड़िया के मण्ड देवनारायण भगवान मंदिर प्रांगण में बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ की शुरुआत 17 मार्च मंगलवार से होगी, वही इस पहले 16 मार्च सोमवार को आसपास के गांवों से चारभुजा नाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ विशाल कलश यात्रा का निकाली जाएगी । श्री बानोड़ा बालाजी सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्री श्री 1008 श्री बानोड़ा बालाजी के तत्वावधान में बनकाखेड़ा में श्री मोचड़िया के मण्ड देवनारायण भगवान के यहां पर श्री राम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ का आयोजन 17 मार्च मंगलवार से होगा, जिसमें पांच दिवसीय पंच कुंडीय महायज्ञ में जोड़े आहुतियां लगायेंगे । इससे पहले 16 मार्च सोमवार को विशाल जल कलश यात्रा निकल जाएगी, जल कलशयात्रा के साथ ही बनकाखेड़ा सहित ढ़ेलाणा, सोपुरा जाटों का, डसाणिया का खेड़ा, सवाईपुर, सालरिया, ककरोलिया माफी, लसाडिया, कंवलियास, चावंडिया, बड़ला गांवों से चारभुजा नाथ सहित कुल 22 बेवाणों की शोभायात्रा मोचड़िया के मण्ड देवनारायण के यहां पहुंचेगी, जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं । वही 21 मार्च को पूर्णाहुति के दिन दोपहर 2:15 बजे भगवान श्री चारभुजा नाथ और यज्ञ लक्ष्मी का पाणिग्रहण संस्कार होगा । 16 मार्च से 21 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि को भजन संध्या, बगड़ावत कथा और भारत कथा का आयोजन होगा ।।