Homeराज्यउत्तर प्रदेशमोडानी छीनना चाहते हैं आदिवासियों का हक- राहुल गांधी,Modani & Tribals

मोडानी छीनना चाहते हैं आदिवासियों का हक- राहुल गांधी,Modani & Tribals

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 21 वें दिन आज झारखण्ड में आदिवासियों के अधिकारों और उनके हित की बात करते हुंए जननायक राहुल गांधी ने कहा कि मोदी की शह पर उनके मीडिया मित्र आदिवासियों का खुलेआम अपमान करते हैं और उनके करर्पोरेट मित्र उनके संसाधनों को लूटते हैं। भारत में साजिश के तहत आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।

गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए वन अधिकार जैसे कानून बनाये, आदिवासी बिल लाये, सरना धर्म कोड लागू करने की दिशा में पहल की। हम हमेशा आदिवासियों के हितों के लिए संकल्पबद्ध हैं।

झारखण्ड की महान धरती पर भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लड़कर आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा की। मगर दुर्भाग्य देखिए कि आज के अंग्रेज (मोडानी) चाहते हैं कि आदिवासियों का अपने ही जल, जंगल और जमीन पर कोई हक ना हो। श्री राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा आदिवासियों के हितों की रक्षा करने वाला कोई भी कानून लागू नहीं होना देना चाहती क्योंकि उनका लक्ष्य आदिवासियों की जमीनों और अन्य संसाधनों को छीनकर अपने कारर्पोरेट मित्रों को देना है। मगर कांग्रेस प्रतिबद्ध है कि वह आदिवासी हितों को सुरक्षित रखने के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस प्रतिबद्ध है कि वह प्रत्येक आदिवासी के संसाधनों पर किसी आज के अंग्रेज का कब्जा नहीं होने देगी। कांग्रेस प्रतिबद्ध है कि आदिवासी समाज समृद्ध बने और उनकी सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES