Homeसीकरमॉडल स्कूल ब्लॉक-करौली में वृक्षारोपण

मॉडल स्कूल ब्लॉक-करौली में वृक्षारोपण

स्मार्ट हलचल/ करौली- स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल ब्लॉक करौली में मुख्यमंत्री पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत मुहिम एक पेड़ देश के नाम में राजस्थान पर्यावरण संरक्षण के प्रदेश ब्रांड एम्बेसडर रामोतार मीना ,अस्तित्व की उड़ान की प्रदेशाध्यक्ष अनिता कुमारी मीना ,उपाध्यक्ष बलेश पटेल ,फिल्म डायरेक्टर परमानंद कौरी ,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार गुप्ता एवम उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा मान सिंह मीणा एवम अन्य गण्मान्य जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को पौधारोपण का महत्व एवम उनके संरक्षण की आवश्यकता के विषय में बताया एवम अधिक से अधिक पौधारोपण की प्रतिज्ञा दिलवाई ।स्वयं अतिथियों ने भी विद्यालय परिसर में पौधे लगाए।इस अवसर पर विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य गोविंद सहाय प्रजापत ,राजेश कुमार मीणा ,निशा अग्रवाल,राजश्री मीना एवम समस्त विद्यालय स्टाफ ने सभी अतिथियों को पौधे उपहार स्वरूप प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और प्रबंधन एवम वृक्षारोपण के प्रयासों की प्रशंशा की।कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता अमित कुमार शर्मा ने की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES