Homeभीलवाड़ामॉडल स्कूल पोटलां में शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

मॉडल स्कूल पोटलां में शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

पोटलां । जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय पोटलां में भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक के कार्यक्रम के साथ साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य नवरत्न मल बैरवा ने बताया कि भारतीय संस्कृति और शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में स्पीक मैके संस्था और स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय पोटलां द्वारा स्थानीय विद्यालय में भारतीय शास्त्रीय नृत्य “कत्थक” का आयोजन किया गया। जयपुर घराने की प्रख्यात नृत्यांगना शिवालिका कटारिया द्वारा कत्थक की प्रस्तुति दी गई। जिसने सबका मन मोह लिया। साथ ही उनके द्वारा कत्थक नृत्य की कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमे विद्यालय के बच्चों को कत्थक की बारीकियां सिखाई गई। इसके साथ ही कक्षा 9 और 10 की बालिकाओं को साइकिल वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया। जिसमे बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। इसके साथ ही स्थानीय विद्यालय के स्टाफ द्वारा विद्यालय को भेंट की गई लगभग एक लाख पैंतीस हजार मूल्य की ऑटोमेटिक मोपिंग मशीन का उद्घाटन भी अतिथियों द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नवरत्न मल बैरवा द्वारा की गई। मुख्य अतिथि श्री नाना लाल जी बाफना एवं विशिष्ट अतिथि श्री भगवती लाल जी भाटिया, प्रहलाद जी जीनगर, सुनील जी जोशी, दिनेश जी बाफना थे। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के विकास खटीक, मांगी लाल कुम्हार, भंवर लाल रेगर, शंभू लाल शर्मा, प्रभु सिंह चुंडावत, विष्णु कुमार जोशी, सादिया परवीन, प्रहलाद राय खटीक, सुरेन्द्र कुमार तिवारी, भूपेश दाधीच, घनश्याम दाधीच, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, नारायण लाल शर्मा, रखेल चंद कुमावत, पार्वती जीनगर, वैभव पाराशर, आशीष कुमार पुरोहित, रामेश्वर लाल माली, आशीष कांकरिया, बसंत कंवर, यास्मीन निशा, स्वीटी राठौड़, संगीता सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES