मोदी सरकार ने पहले नोटबन्दी फिर खाद और अब गैस सिलेंडर के लिए लाइनों में खड़ा कर दिया: एक्स मिनिस्टर जाड़ावत

गैस की किल्लत से राहत दिलाने के लिए राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

ओम जैन 

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को गैस किल्लत दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा।प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर खाली गैस टंकी के साथ प्रदर्शन किया।
पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि अन्तराष्ट्रीय तनाव के चलते भारत मे गैस की किल्लत आ रही है, ऐसी स्थिति मे जनता मे भोजन बनाने खाने का डर फैल रहा हैं। वर्तमान में हमारे क्षेत्र में मांगलिक कार्य अधिक चल रहे है ऐसे कॉर्मशियल सिलेण्डरों के दाम बढाना आपदा में अवसर के समान है। एक तरफ शादी ब्याह मुण्डन व रमजान मे खुशियों बांटी जा रहे है ऐसे सरकार भी आमजन की खुशियों मे शामिल होकर राहत देने के स्थान पर उन खुशियों मे व्यवधान पैदा किया जा रहा है। आज देश की जनता गैस के लिए लाईनों मे लगी है, सिलेण्डर नही मिल रहे कहीं ओटीपी नही आ रहे आज आमजन परेशान हो रहा हैं हमारे क्षेत्र मे लोग गैस की किल्लत को देखते हुए वापस लकडी पर निर्भरता की और बढ़ रहे है।
ज्ञापन में कहा कि पूर्व मे जनता जिस प्रकार नोटबंदी व कुछ समय पूर्व किसान युरिया के लिए लाईन मे लगा व बहुत हृदय विदारक दृश्य सामने आये वही हालात गैस की किल्लत से बनते दिख रहे हैं। महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध करते हुआ कहा कि केन्द्र सरकार को पाबन्द कर गैस सिलेण्डरो की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही मुल्य वृद्धिपूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाए ताकि जनता को इस परेशानी से निजात मिले।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, उप सभापति कैलाश पंवार, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, सरपंच संघ अध्यक्ष रविराज सिंह जाड़ावत, जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर, कमल गुर्जर, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।