ग्रामीण जनकल्याण शिविर में आबादी भूमि के पट्टे वितरित, राजस्व प्रकरणों का हुआ निस्तारण
महावीर सेन
मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल। ग्राम पंचायत मोहनपुरा में आयोजित ग्रामीण जनकल्याण शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में आबादी भूमि के पांच पट्टों का वितरण किया गया। साथ ही बालिका उत्सव मनाकर लाभार्थियों को पोषण किट भी वितरित की गई।
शिविर के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित नाम शुद्धिकरण एवं बंटवारे के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे ग्रामीणों को त्वरित राहत मिली।
इस अवसर पर मांडलगढ़ उपखंड अधिकारी स्वाति झा, अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रभुलाल धाकड़, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीर, प्रशासक रामस्वरूप तेली, भाजपा युवा नेता कैलाश तेली, ग्राम विकास अधिकारी हर्ष भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
