Homeराज्यउत्तर प्रदेशनव वर्ष के मौके मठ मंदिरों एवं गरीब असहाय जनमानस तक पहुंची...

नव वर्ष के मौके मठ मंदिरों एवं गरीब असहाय जनमानस तक पहुंची ममता ट्रस्ट की ममता -राजीव मिश्रा

समर्थ कुमार सक्सेना

लखनऊ। स्मार्ट हलचल| नर सेवा को अपना ध्येय बना चुकी ममता चेरिटेबल ट्रस्ट नित गरीबों, असहायों की सेवा का संकल्प ले चुकी है l शीत लहर के कहर से असहायों को कंबल ओढ़ा कर हरसंभव मदद करती आ रही है l इसी क्रम में नव वर्ष के अवसर पर ममता चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी राजीव मिश्रा नैमिष धाम पहुंचकर हनुमानगढ़ी मठ के आश्रम तथा आसपास के आश्रमों में पहुंचकर आश्रम में शिक्षा ले रहे हजारों छात्रों को कंबल तथा फल और भोजन वितरित किया l इतना ही नही नैमिष धाम तथा आसपास के क्षेत्र के गरीब असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित कियाl। कंबल वितरित करते हुए ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी एवं भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सदैव सेवा करने तथा दिव्यांगो को कभी भी कोई जरूरत हो तो ममता ट्रस्ट से संपर्क करे ट्रस्ट हमेशा आपके साथ है और सदैव हरसंभव मदद करने को तैयार है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES