बानसूर।स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती ग्राम देवशन की रहने वाली मोनिका गुर्जर का माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए चयन हुआ हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोनिका को तिरंगा सौंपकर शुभकामनाएं दीं। मोनिका शनिवार कों शाम 5 बजे दिल्ली से नेपाल के लिए रवाना हुई।मोनिका जयपुर के महारानी कॉलेज में NCC कैडेट हैं। उन्हें माउंट एवरेस्ट ( 8,848 मीटर ) की चढ़ाई के लिए चुना गया है। मोनिका के भाई संदीप गुर्जर ने बताया कि उन्हें पहले जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उन्हें एवरेस्ट अभियान के लिए चुना गया।19 वर्षीय मोनिका के चयन से उनके गांव में खुशी का माहौल है। मोनिका के पिता किसान हैं और खेती-बाड़ी करते हैं। बड़े भाई संदीप बीए कर रहे हैं। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने मोनिका को बधाई दी है।