Homeराजस्थानअलवरबानसूर की लाडो मोनिका गुर्जर ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

बानसूर की लाडो मोनिका गुर्जर ने फतह किया माउंट एवरेस्ट

बानसूर। स्मार्ट हलचल|निकटवर्ती ग्राम देवशन की 19 वर्षीय मोनिका गुर्जर ने एनसीसी की टीम के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया हैं। मोनिका की टीम में 5 लड़के और 5 लड़कियां शामिल थीं। टीम ने 18 मई को सुबह 4:45 बजे 8,848 मीटर की ऊंचाई पर यह उपलब्धि हासिल की हैं।मोनिका जयपुर के महारानी कॉलेज में एनसीसी कैडेट हैं। उन्हें माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए विशेष रूप से चुना गया था। टीम को जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 अप्रैल को टीम को तिरंगा सौंपकर अभियान के लिए रवाना किया था।इस उपलब्धि से देवशन गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मोनिका को इस सफलता के लिए बधाई दी है। यह जानकारी मोनिका के भाई संदीप गुर्जर ने साझा की।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES