Homeराजस्थानअलवरनारायणपुर में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू, 4 दिन में 95 बंदर...

नारायणपुर में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू, 4 दिन में 95 बंदर पकड़े गए

(बिन्टू कुमार)

नारायणपुर| स्मार्ट हलचल|कस्बे में पिछले कई महीनों से बढ़ती बंदरों की समस्या से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिलनी शुरू हो गई है। प्रशासन ने बंदरों के आतंक को नियंत्रित करने के लिए लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार से कस्बे में बंदर पकड़ने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है, जिससे स्थानीय निवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए मथुरा से 3 सदस्यीय प्रशिक्षित टीम नारायणपुर पहुंची है। टीम के सदस्यों को प्रति बंदर 500 रुपये पारिश्रमिक के रूप में दिया जा रहा हैं। अभियान के दौरान टीम विशेष जाल और पिंजरों का उपयोग कर बंदरों को बिना किसी नुकसान पहुँचाए पकड़ रही है। टीम सदस्य कासिम ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले चार दिनों में अब तक 95 बंदरों को पकड़कर सुरक्षित क्षेत्रों में छोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगभग एक सप्ताह तक निरंतर चलाया जाएगा, ताकि कस्बे के संवेदनशील और प्रभावित इलाकों को पूरी तरह राहत मिल सके। स्थानीय निवासियों ने नगरपालिका और प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि बंदरों के कारण रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा था। छतों पर उत्पात, बच्चों पर हमला, घरों में घुसपैठ और बाजार क्षेत्र में लोगों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही थी। प्रशासन का मानना है कि यह अभियान समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण लाएगा और कस्बे में फिर से सामान्य स्थिति बहाल होगी।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES