गंगापुर
स्मार्ट हलचल|श्री बजरंग कीर्तन सांस्कृतिक कला मंडल के 50 पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में पंचतीर्थ मंदिर पर महंत श्याम सुंदर दास एवं कथा व्यास पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा की गई साथ ही भगवान गरुड़ व संत श्री राजुराम महाराज की मूर्ति की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई
प्राण प्रतिष्ठा पूर्व पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन , अभिषेक कर खाटू श्याम, गरुड़ भगवान , संत राजूराम जी महाराज की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई सैकड़ों भक्तों के उद्घोष जयकारो से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया
प्राण प्रतिष्ठा पश्चात श्रृंगार कर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा से नगर में एक उत्साह का माहौल देखने को मिला है मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद उपाध्याय ने बताया कि कल।19 अक्टूम्बर को प्रातः10 बजे से भंडारे का आयोजन किया
जायेगा जिसके लिए संपूर्ण नगरवासी आमंत्रित है
आज के कार्यक्रम में भाजपा नगर के पूर्व अध्यक्ष संजय रूहिया, मनीष वागरानी पार्षद, पवन राजपूत, राजकुमार तेली लादूलाल जागेटिया, राजू लोहार, सुनील सिंह राजपूत, नंद कुमार शर्मा, ताराचंद माली कन्हैया लोहार, फतेह लाल लोहार, शंभू सिंह, मदनलाल तेली , कालू राम तेली, नानू राम तेली ,राजमल तेली , अभिषेक अग्रवाल, रतन लाल तेली, गोपाल तेली, भेरू लाल तेली ,रोशन लाल तेली एवं नगर के कई गणमान्य गण के साथ संपूर्ण तेली समाज के सदस्य उपस्थित थे