गंगापुर- अमेरिका इजरायल ईरान युद्ध का सीधा असर मोरबी की सेरेमिक इंडस्ट्री टाइल्स बनाने का काम पूरी तरह ठप होने लगा है जिस कारण गंगापुर खनिज उद्योग की सैकड़ो औद्योगिक इकाइयां लगभग पूरी तरह से बंद हो गई है। हजारों लोगों बेरोजगार हो गए हैं। गंगापुर खनिज उद्योग संघ के सदस्य दीपक चौधरी ने बताया कि यहां से क्वार्टर्स, फेल्सपार की सैकड़ो औद्योगिक इकाइयां मौजूद है। जो यहां कच्चा माल तैयार करके गुजरात के मोरबी भेजते हैं। वहां पर टाइल्स बनकर देश विदेश के विभिन्न जगह जाता है। युद्ध के कारण हार्मोन स्टेट बंद होने से खाडी के देशों से आने वाली गैस बंद हो गई है। जिस कारण मोरबी का सिरामिक उद्योग चल नहीं रहा है। उनकी फैक्ट्री बंद हो गई है। जिसका असर हमारी औद्योगिक इकाइयों पर भी पड़ा है। हमारा यहां से कच्चा माल पाउडर के रूप में तैयार करने के बाद गुजरात जाता है। वहां पर गैस सप्लाई बंद होने से मोरबी में सेरेमिक टाइल्स बन नहीं पा रही है। जिससे हमारा माल जा नहीं रहा है। इस कारण हमारी औद्योगिक इकाई अभी बंद हो गई है और हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। हमारी औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी हुई माइंसे भी बंद हो रही है। वहां पर काम करने वाले लोगों पर रोजगार का संकट मंडरा रहा है। खनिज उद्योग अमेरिकी टैरिफ से उभरा भी नहीं और यह दूसरा झटका लग गया।
ट्रांसपोर्टर कानाराम ने बताया कि मोरबी बंद होने से हमारे गाड़ियों के भी चक्के जाम हो गए हैं। माल नहीं मिलने के कारण गाड़िया बंद पड़ी हुई है।

