पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने किया स्वागत-अभिनंदन*
निंबाहेड़ा,05 अप्रैल,2026
स्मार्ट हलचल|तेली समाज की आराध्य, भगवान श्रीकृष्ण भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर निंबाहेड़ा नगर में धार्मिक श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भावना से ओतप्रोत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में समस्त घाणावार तेली समाज, युवा शक्ति संगठन एवं महिला मंडल तहसील निंबाहेड़ा की सक्रिय सहभागिता रही।
नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई इस भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजित मां कर्मा बाई जी की तस्वीर आकर्षण का केंद्र रही, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। जगह-जगह भक्तजन पुष्प अर्पित कर मां कर्माबाई जी का स्मरण करते नजर आए।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों द्वारा डाक बंगला रोड (दशोरा चौक) पर दोपहर 3:30 बजे भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का आत्मीय अभिनंदन किया। शोभायात्रा के दौरान रथ में विराजित भगवान की प्रतिमा पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने मां कर्माबाई जी के जीवन आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, क्रेता व्यापार संघ पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना,चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी,उपाध्यक्ष चांदमल विरानी,शमशू कमर मंसूरी, महासचिव ओम प्रकाश शर्मा,दिग्वेन्द प्रताप सिंह जादौन,कोषाध्यक्ष अशोक जैन,प्रवक्ता रवि जाजपुरा,कार्यकारिणी सदस्य मुन्नी देवी तेली,पूर्व पंचायत समिति सदस्य नाथूलाल जटिया,शोभाराम जाट,मानक लाल साहू, शांतिलाल लाडना, राजेश सांड, एवं रशीद खान,पूर्व सरपंच शांतिलाल जाट,रोहित राठौड़, मांगीलाल किर, सुरेश मीणा, तेली समाज युवा संगठन अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू सिद्धार्थ साहू, देवीलाल तेली,श्रवण आंजना, कालूराम तेली, दिनेश वाथरा,विष्णु मीणा,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
