Homeराज्यउत्तर प्रदेशजर्मन शैफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए मांगे 200 रुपए: इंकार पर हथौड़े...

जर्मन शैफर्ड कुत्ता खरीदने के लिए मांगे 200 रुपए: इंकार पर हथौड़े से मां की हत्या

उरला थाना क्षेत्र के नागेश्वर नगर में शुक्रवार सुबह सनकी बेटे ने महज 200 रुपये के लिए दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। आरोपी प्रदीप देवांगन (45) ई-रिक्शा चलाता है।

उसने जर्मन शेफर्ड कुत्ता (German Shepherd) खरीदने के लिए 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से 200 रुपये मांगे। मां के इनकार करने पर आरोपी ने आपा खो दिया और घर में पड़े हथौड़े से वार कर मां की बेरहमी से हत्या कर दी।

हत्या की ये पूरी वारदात रायपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार को सुबह 8 बजे के करीब उरला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नागेश्वर नगर में हुई है। यहां 45 साल के एक शख्स प्रदीप देवांगन ने कुत्ता खरीदने के लिए पैसे न देने के कारण अपनी 70 साल की बुजुर्ग मां गणेशी की हत्या कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने विवाद के बाद अपनी पत्नी पर भी हमला किया है। जब आरोपी शख्स के 15 साल के बेटे ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह मौके से फरार हो गया।

जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदना चाहता था आरोपी

सामने आई जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स अपने लिए जर्मन शेफर्ड कुत्ता खरीदना चाहता था। कुत्ते की कीमत 800 रुपये थी और उसके पास 600 रुपये थे। आरोपी अपनी मां से 200 रुपये मांगने गया था। हालांकि, जब मां ने उसे पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी ने मां पर हथौड़े से हमला कर दिया। इससे उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी शख्स ने अपनी पत्नी पर भी हमला किया।

अस्पताल में हुई मां की मौत

पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों महिलाओं को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां पर बुजुर्ग मां की मौत हो गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES