Homeभरतपुरमहनपुर की पहाड़ी पर दिखा लेपर्ड

महनपुर की पहाड़ी पर दिखा लेपर्ड

बानसूर।स्मार्ट हलचल/क्षेत्र में लगातार लेपर्ड की मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई हैं। कस्बें के निकटवर्ती ग्राम महनपुर में सोमवार सुबह 9 बजे पहाड़ी पर ग्रामीणों को लेपर्ड दिखाई दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह क़रीब 9 बजे महनपुर गांव के पहाड़ी में सती माता के मन्दिर के पास में लेपर्ड दिखाई दिया, जो पहाड़ी की चोटी में पत्थर के ऊपर बैठा हुआ है। एक दिन पहले लेपर्ड ने रामनगर में खेत में पानी के फव्वारे बदल रहे किसान पर हमला कर दिया था। समय रहते दो बाइक सवार युवकों ने दौड़कर किसान को बचाया था। तों वहीं महनपुर की पहाड़ी में लेपर्ड होने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में मूवमेंट होने से किसान खेतों में जाते हुए डर रहे है। लेपर्ड दिखाई देने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES