कार्यक्रम में एमपी बिरला सीमेंट के नेशनल सेल्स हेड तमाल पाल, नेशनल मार्केटिंग हेड सुवादीप घोष मजूमदार, नेशनल सेल्स अकाउंट्स हेड श्याम माहेश्वरी, नेशनल हेड–की अकाउंट्स एंड नॉन-ट्रेड हेमंत झा, जोनल हेड–नॉर्थ गौहर अली, चंदेरिया प्लांट के लॉजिस्टिक्स हेड प्रबोध जेम्स तथा स्टेट हेड–हरियाणा मुकेश शर्मा सहित कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि तमाल पाल ने सभी चैनल पार्टनर्स का स्वागत करते हुए कंपनी के प्रति उनके 50 वर्षों से अधिक समय से जारी विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चैनल पार्टनर्स का निरंतर सहयोग कंपनी की अब तक की यात्रा में महत्वपूर्ण रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एमपी बिरला सीमेंट आने वाले समय में व्यवसाय के नए आयाम स्थापित करने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
‘बुनियाद 2026’ के माध्यम से कंपनी और उसके चैनल पार्टनर्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे विश्वास, साझेदारी और सहयोग को और मजबूती मिली।