Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस पर जिलेभर में हुआ सेवा कार्यों का...

सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस पर जिलेभर में हुआ सेवा कार्यों का आगाज़

चित्तौड़गढ़।स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर जिलेभर में तीन दिवसीय सेवा कार्यों की शुरुआत हुई। इन सेवा कार्यक्रमों का उद्देश्य जनसेवा, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों को समर्पित है।कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर चित्तौड़गढ़ भाजपा शहर अध्यक्ष सागर सोनी के नेतृत्व में छबीला हनुमान जी मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की।

नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी ने बताया कि सांसद सी.पी. जोशी जनता के बीच अपनी सरलता और सेवा भाव के कारण बेहद लोकप्रिय हैं। उनके जन्मदिवस को लेकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद जोशी इस समय बिहार विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी शुभकामनाएं सेवा कार्यों के माध्यम से समर्पित कर रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा शहर अध्यक्ष सागर सोनी जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, गौरव त्यागी, शिवप्रकाश मंत्री, चंद्रशेखर सोनी, शांतनु काबरा, गोवर्धन जाट, संजू लड्ढा, शैलेन्द्र झंवर, ओमप्रकाश शर्मा, राजन माली, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा सुखवाल, पार्षद दीपक शर्मा, अविनाश शर्मा, हरीश गुरनानी, विष्णु सेन, नन्द किशोर लोहार, मोहित पुरी गोस्वामी, शुभम सुखवाल, अल्का चतुर्वेदी, आशीष शर्मा, दीपक वर्मा, एवं पंकज सेन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने संकल्प लिया कि सांसद जोशी के प्रेरणादायी नेतृत्व में समाजसेवा और स्वच्छता अभियान को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। आगामी दो दिनों तक जिले के विभिन्न मंडलों में भी सेवा कार्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में आने वाले 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को जालीबाव हनुमान मंदिर, पाडन पोल किला रोड पर भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:00 बजे से होगा। समिति ने सभी भक्तों एवं नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बालाजी महाराज के अन्नकूट महोत्सव का आनंद लें और प्रसाद ग्रहण करें। 800 किलो सब्जी के साथ अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा।
इस आयोजन में भक्तजन हनुमान जी और बालाजी महाराज के दरबार में भक्ति संगीत, आरती और अन्नकूट प्रसादी का लाभ उठा सकेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES