स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने नीट परीक्षा में सफल स्टूडेंटस का अभिनंदन करते हुए किया संवाद !
खुल कर चर्चा की और छात्रों की सुनी
मन की बात!
सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले छात्र छात्रोंओ के साथ सांसद जन संवाद केंद्र पर संवाद किया ।।
इस दौरान सांसद अग्रवाल ने छात्र छात्राओं से नीट की परीक्षा से संबंधित खुलकर चर्चा कर हुए छात्रों से उनकी मन की बात सुनी !
सांसद को छात्र-छात्राओं ने एक घंटे से अधिक समय तक खुलकर नीट परीक्षा से संबंधित खट्टी मीठी बाते तसल्ली से सुनी ।।
छात्रों ने इस दौरान परीक्षा से पूर्व और बाद की कठिनाई और सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा की पहलेसे वर्तमान सरकार ने पहली बार नेट की परीक्षा रद्द होने के बाद 50 दिवस के भीतर दुबारा आयोजित कर छात्र छात्राओं के साथ न्याय किया है !
इससे लाखो छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना साकार हो रहा है ! इस दौरान छात्र छात्रों ने सांसद अग्रवाल के साथ खुली चर्चा करते हुए परीक्षा के दौरान बिजली की उपलब्धता बैठने आने जाने सहित अन्य साधन और सुविधाओं के बारे में भी ध्यान आकृष्ट किया ! छात्रों ने कहा की परीक्षा के समय और स्थान निश्चित हो होता है इसलिए उस समय पर प्रत्येक सुविधा उपलब्ध होने से छात्र को सकारात्मक माहौल प्राप्त होता है !
सांसद ने प्रधानमंत्री जी का छात्रों को दिए संदेश का जिक्रकर कहा कि सरकार छात्रों एवं अभिभावकों को हुई पीड़ा के प्रति संवेदनशील है ओर संकल्पित है भविष्य में ऐसी वारदात न हो ।।
इसका पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए सख्त कानून संसद के इसी सत्र में ला रही है, गुनहगार जेल में है, फ़ास्ट ट्रक अदालत से उन्हें कठोर सजा मिलेगी, छात्रों की अपेक्षानुसार त्वरित निर्णय किए जा रहे है ।।
संवाद कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली भाजपा नेता राकेश कसारा शिक्षा विशेषज्ञ अतुल बापना, एलन इंस्टिट्यूट के प्रभारी शक्ति सिंह, राहुल कोठारी नीट परीक्षा में सफल स्टूडेंट वात्सल्य महेश्वरी,उज्जवल सेन, सानिया अंसारी,कनिष्का कुमावत,ऋद्धिका जैन और आकाश इंस्टिट्यूट के राज मोहन व जगदीश खटिक नीट परीक्षा में सफल हुए स्टूडेंट वंदना साहू , वेदिका अजमेरा स्वस्तिका बैरवा, युवराज तेली, सृष्टि आर्य ,अंकित खटिक, राजेश तेली सहित अन्य कई छात्र छात्रों के साथ सीहर्दपूर्ण संवाद किया!
इस दौरान छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने सांसद दामोदर अग्रवाल का आभार जताते हुए कहा की आज पहली बार हमे किसी नेता ने सुना और समझा है, हमारी तकलीफ़ और मन की पीडा को सांसद ने अपनी पीड़ा समझते हुए संवाद किया।
