Homeराजस्थानअलवरसांसद दुष्यंत सिंह गुरुवार से उन्हेंल नागेश्वर व चौमहला मंडल में तीन...

सांसद दुष्यंत सिंह गुरुवार से उन्हेंल नागेश्वर व चौमहला मंडल में तीन दिवसीय जन संवाद पदयात्रा करेंगे

चौमहला|स्मार्ट हलचल|कार्यक्रम की शुरुवात उन्हेल नागेश्वर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना के साथ होगी इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सभा को संबोधित कर हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली।
भाजपा जिला मंत्री गौतम जैन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे,सांसद दुष्यंत सिंह देर रात्रि उन्हेल नागेश्वर पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे ,गुरुवार सुबह 10 बजे भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना करेंगे तथा 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे दादावाड़ी मंदिर के सामने सभा को संबोधित करेगी जिसको लेकर विशाल पांडाल बनाया गया, पूर्व मुख्यमंत्री जन संवाद पदयात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेगी। उन्होंने बताया सांसद दुष्यंत सिंह 15 जनवरी को उन्हेंल नागेश्वर से धर्मपुरी – कुमठीया,रामगढ़ चायडा- मक्सी ,मक्सी में रात्रि चौपाल विश्राम,16 जनवरी शुक्रवार को मक्सी से सरवर- कचनारा चोरबर्डी ,सेकला,ढाबला,सुनारी रात्रि विश्राम चौपाल,17 जनवरी शनिवार को सुनारी से पुँवार खेड़ी गंगधार,मल्हारगंज,बायपास होते हुवे रापाखेड़ी में रात्रि चौपाल एवं विश्राम के साथ यात्रा का समापन होगा।
सांसद दुष्यंत सिंह की पदयात्रा के दौरान गांव-गांव में कार्यकर्ताओं से जन संवाद करेंगे तथा राज्य व केंद्र की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा ने मंगलवार को पदयात्रा क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया,बुधवार को पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा,उप पुलिस अधीक्षक हेमंत गौतम,थाना प्रभारी रामकरण कटारिया सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES