सांसद जोशी व विधायक आक्या ने ग्राम पंचायत सामरी में किए अनेक विकास कार्यो के उदघाटन व शिलान्यास

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता व समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए आज देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में भारत विकास की नई उंचाईयो को छु रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के संकल्प को आगेे बढ़ाते हुए प्रदेश की भजनलाल सरकार निरंतर जनहित में कार्य कर रही है। सांसद सी पी जोशी शनिवार को ग्राम सामरी में विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ व ग्रामीणो को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि राजस्थान की भजनलाल सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सर्वांगिण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। गांवो में विकास कार्यो से आधारभूत ढांचा मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट थे।
स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि कुकालाल डांगी ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम के दौरान सांसद सी पी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा सी सी रोड बड़ का अमराणा, सी सी रोड मेड़ी का अमराणा, सामुदायिक भवन सिंदवड़ी, डामरीकरण कार्य बड़ का अमराणा, डामरीकरण कार्य सतखण्डा से बड़ का अमराणा का लोकार्पण करने के साथ ही सिंदवड़ी से चरलिया तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।