बन्शीलाल धाकड़
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शर्मा विनायका में ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बड़ीसादड़ी।स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत विनायका में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत ग्रामीण खिलाड़ियों ने उत्साह और जोश के साथ विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने मंगलवार को विनायका में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव सम्पूर्ण जिले में शानदार उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ है। इस आयोजन से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा फिट इंडिया अभियान से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस मंच से खेल प्रतिभाओं का खेल हुनर निखरता है। खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक हैं बल्कि मानसिक विकास और सामाजिक समरसता की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक राजकुमार जाट ने की। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव वंचित खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुरेश कुमार डांगी ने किया। आरंभ में अतिथियों का स्वागत किया गया तथा छात्राओं ने राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सह संयोजक किशनलाल मेघवाल, उप प्रधानाचार्य रश्मि अगन्य, व्याख्याता अशोक मीणा, अशोक कुमार गुर्जर, पूर्व सरपंच मगनीराम रावत, वालसिंह चारण, वेणीराम मेघवाल, राधेश्याम ओड़, किशनलाल आंजना, अशोक मेनारिया, मोहम्मद अली, पीईईओ शंकरलाल बुनकर, वरदीचंद सालवी, विकास व्यास, दीपक लोहार, शेरअली, रणजीत सिंह भाटी, रामलाल रावत और मोहनलाल सालवी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महेश कुमार अग्रवाल, कमलेश कुमार वैष्णव, शमीम बानो, विनोद कुमार लोहार, धनराज जटिया, प्रहलाद रावत, शिक्षक राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, मुकेश अग्रवाल, पूरण जणवा, सुरेशपूरी गोस्वामी, रुक्साना मंसूरी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामवासी मौजूद थे।


