बिजौलियाँ में निकला 40 वा मोहर्रम

(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|बिजौलियाँ मे चालीसा मोहर्रम धूमधाम से निकल गया मोहर्रम छोटी मस्जिद सदर बाजार होते हुए पंचायत चौक सब्जी मंडी और तेजाजी का चौक से कर्बला ले जाया गया | इस दौरान मुस्लिम यूथ कमेटी द्वारा जगह-जगह लंगर लगाए गए और छबील का इंतजाम किया गया| 40वें मोहर्रम पर बाहर से अखाड़ा प्रदर्शन के लिए सिंगोली और नैनवा से आई पार्टी द्वारा करतब दिखाए गए | तत्पश्चात करतब दिखाने वालों के लिए सामूहिक भोज की व्यवस्था छोटी मस्जिद पर की गई |