गंगापुर – 1 मई को मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत श्रमिकों के साथ ट्रंचिंग यार्ड के पास में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कार्यकम आयोजित किया गया। कर्यक्रम की शुरुवात में आरयूआईडीपी कैप की सहायक सामाजिक अधिकारी रेखा खटीक ने बताया कि 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता हैं। ताकि ये दिन मजदूरों के संघर्ष व उनके बलिदान व उनकी उपलब्धियों को याद किया जा सके ।और देश के विकास में उनके योगदान को याद करने का दिन हैं। किसी भी प्रोजेक्ट को पूरा करने में श्रमिकों को प्रमुख योगदान होता है आपके बिना किसी भी प्रॉजेक्ट को पूरा नही किया जा सकता हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस श्रमिकों के अधिकारों और स्थितियों की वर्तमान स्थिति पर विचार करने का दिन है. यह दिवस उचित वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण, उचित कार्य घंटे और शोषण के उन्मूलन की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। यह दिन श्रमिकों के बीच एकता के महत्व और सकारात्मक बदलाव लाने में सामूहिक कार्रवाई की भूमिका पर भी जोर देता है।. उपस्थित महिलाओ को राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाये सुकन्या सम्रद्धि योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान कार्ड श्रम कल्याण योजना में मिल रहे फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए श्रमिकों को उनके अधिकार एवं कर्तव्य, कार्य के दौरान सुरक्षा का महत्व की जानकारी दी गई।