Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रदेश के नगर निकायों में समस्त रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां की...

प्रदेश के नगर निकायों में समस्त रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां की जाये

प्रदेश के नगर निकायों में समस्त रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियां की जाये
नगर निगम कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से की मांग

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/नगर निगम कर्मचारी संघ, के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां प्रदान किए जाने के आदेश पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आज के परिवेश के अनुरूप बड़ी हुई आबादी एवं बड़े हुए कार्यक्षेत्र के अनुसार सेवा आदेश-1962 में संशोधन करते हुए प्रदेश की निकायों में सफाई कर्मचारी /चतुर्थ श्रेणी संवर्ग सहित केंद्रीयत/अकेंद्रीयत सेवा के विभिन्न संवर्गो में रिक्त पदों पर नियमित नियुक्तियों किए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र के माध्यम से मांग की गई है।
संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र के माध्यम से अनुरोध करते हुए कहा है कि प्रदेश की निकाय सेवा आदेश-1962 के अनुरूप संचालित की जा रही है। निकाय की आबादी एवं कार्यक्षेत्र वर्ष 1962 में सीमित थे। निकायो की आबादी एवं कार्य क्षेत्र का 62 वर्षों में अत्यधिक व्यापक रूप से विस्तार हुआ है जिस कारण आज के परिवेश के अनुरूप सेवा आदेश 1962 में संशोधन करते हुए निकायों की बड़ी हुई आबादी एवं बड़े हुए कार्य क्षेत्र, कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति उपरांत प्रदेश की निकायों में सफाई कर्मचारी/चतुर्थ श्रेणी संवर्गो सहित केंद्रीयत/अकेंद्रीयत सेवा के संवर्गो में अधिकांश रिक्त पद है, जिस पर कई वर्षों से नियमित नियुक्तियां ना होने के कारण उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ सरकार की मंशा के अनुरूप नागरिकों को सुगमता के साथ प्राप्त करने में तथा विभागीय कार्यों के संपादन में निकायों को अत्यंत ही कठिनाइयों का होना स्वाभाविक है। जिसके निदान की आवश्यकता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES