Homeराज्यउत्तर प्रदेशनगर निगम ने बडे़ बकायादारों पर शिकंजा कसते हुए पैट्रोल पम्प व...

नगर निगम ने बडे़ बकायादारों पर शिकंजा कसते हुए पैट्रोल पम्प व तीन दुकाने की सील

सहारनपुर।स्मार्ट हलचल|नगर निगम ने बडे़ बकायादारों पर एक बार फिर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। निगम की राजस्व टीम ने आज बेहट रोड स्थित एक पैट्रोल पम्प व तीन दुकानों को बकाया जमा न करने पर सील कर दिया।
नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर आज बड़े बकायादारों पर कार्रवाई की गयी। कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने टैक्स जमा न करने पर आज अंबाला रोड स्थित तीन दुकानों को सील कर दिया। भवन स्वामी की ओर पिछले कई साल से करीब तीन लाख 43 हजार बकाया चला आ रहा था। इसके अलावा बेहट रोड पर इण्डियन आयल का एक पैट्रोल पंप भी सील कर दिया गया। पैट्रोल पंप स्वामी की ओर निगम का करीब तीन लाख रुपये टैक्स बकाया चला आ रहा है। कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त बकायादारों को पहले बिल भेजे गए। उसके बाद डिमांड नोटिस और फिर रेड काॅर्नर नोटिस भेजे गए लेकिन बकायादारों द्वारा टैक्स जमा नहीं किया गया। अतः नगरायुक्त के निर्देश पर आज उक्त पैट्रोल पंप एवं दुकानों को सील किया गया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक मनीष चैहान, टीसी विजय नागपाल व आशीष आदि शामिल रहे।
————————–

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES