एजाज़ अहमद उस्मानी।
स्मार्ट हलचल| नगर पालिका चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मेड़ता की पूर्व विधायिका इंदिरा बावरी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर आमजन को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम मेड़ता रोड की एक प्रतिशिष्ठ होटल में आयोजित किया गया।
अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जनसंपर्क के दौरान पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने RLP की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रामेश्वर पुनिया, मुन्ना लाल लटियाल, मोहम्मद आरिफ उर्फ भूरा, नरेंद्र कुमार डामेर, फैसल खान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी नेताओं ने एकजुटता और जनसमर्थन के बल पर नगर पालिका चुनाव में मजबूत प्रदर्शन का दावा किया।













