Homeराजस्थानकोटा-बूंदीनगरपालिका की उदासीनता, आमजन की परेशानी, जनप्रतिनिधि मौन कौन ध्यान दें

नगरपालिका की उदासीनता, आमजन की परेशानी, जनप्रतिनिधि मौन कौन ध्यान दें

बून्दी – स्मार्ट हलचल|लाखेरी कस्बे के बायपास स्टेशन रोड़ चौराहे पर आमजन को कई परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय प्रशासन द्वारा आम नागरिकों के लिए कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बायपास चौराहे पर नगरपालिका द्वारा नवनिर्मित आधुनिक शौचालय का कार्य कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिसके ताले लग रहें हैं। चौराहे पर यात्रियों को शौचालय उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। जिसके कारण लोगों को इधर उधर शौच के लिए भटकना पड़ता है। इस दौरान दुर्घटना का भी अंदेशा बना रहता है। महिलाएं, बच्चें बुजुर्ग आदि को परेशानी उठानी पड़ रही है।
यहाँ से कोटा, बारां, सवाईमाधोपुर, टोंक, जयपुर आदि जगह के लिए आमजन प्रतिदिन यात्रा करते हैं। रोडवेज बसें बस स्टेंड पर नही जाकर बायपास से ही निकल जाती है, जिसके कारण सवारियों को आर्थिक एवं मानसिक समस्या उठानी पड़ती है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा भी कोई ध्यान नही देना आम जन के लिए दुविधा बनी हुई है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES