Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, शिवराजपुर में हड़कंप

कानपुर में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, शिवराजपुर में हड़कंप

कानपुर में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, शिवराजपुर में हड़कंप

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/यहां पत्नी की हत्या करने के बाद एक युवक थाने भी पहुंच गया। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की वजह पत्नी से हुआ झगड़ा बताया जाता है।
घटना शिवराजपुर कस्बे के जवाहर नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि बर्राजपुर कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी रामनाथ दीक्षित के मकान में प्राइवेट स्कूल के शिक्षक कादिर व पत्नी फरजाना (35) के साथ किराए पर रहते हैं। कादिर ने थाने आकर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।
पुलिस के अनुसार मौके पर मिले अभिलेखों में पाया गया कि कादिर मूल रूप से मुस्करा जिला हरदोई का रहने वाले हैं, जबकि फरजाना का मायका गुरुदासपुर पंजाब में हैं। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि खाना बनाने के दौरान दंपती में कहासुनी सुनी हुई।
थानाध्यक्ष के मुताबिक घटना के बाद आरोपी पति कादिर की मानसिक हालत बिगड़ने से वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। हत्या क्यों और कैसे की गई। पुलिस इस बारे में गहन छानबीन कर रही है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES