Homeभरतपुरसाले पर जानलेवा हमला करना वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार

साले पर जानलेवा हमला करना वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार


साले पर जानलेवा हमला करना वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार

पत्नी को घर नहीं भेजने से था नाराज, चाकू से किया था वार


रितिक मेहता
डूंगरपुर, स्मार्ट हलचल। जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। जीजा ने अपने ही साले पर चाकू से हमला किया था। पत्नी को साथ नहीं भेजने से नाराज होकर हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। कोतवाली थानाधिकारी भगवानलाल ने बताया कि 12 मई को ललित पुत्र नारायण पदमात निवासी भंडारिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि उसकी बहन कल्पना की शादी मोहन पुत्र रामू गरासिया निवासी डागल स्कूल के पास पुलिस थाना सल्लोपाट बांसवाड़ा के साथ 26 नवंबर 2021 को करवाई। इसके बाद से जीजा मोहन उसकी बहन के साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता था। 20 अप्रैल को उसकी बहन और जीजा दोनों उसके घर आए। जीजा यही से कभी कभी मजदूरी करने डूंगरपुर जाता था। 7 मई को जीजा ने उसकी बहन के साथ मारपीट की। इस पर उसके बड़े भाई नाथू पदमात निवासी भंडारिया उपला फला ने जीजा को लड़ाई झगड़ा नहीं करने के लिए समझाया। जिससे जीजा मोहन उसके बड़े भाई नाथू से नाराज हो गया। 12 मई को वह डूंगरपुर शहर आया था। इस दौरान जीजा मोहन ने मौका पाकर भाई नाथू पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से उसके हाथ, पेट, पीठ और शरीर पर कई जगह चोट आई। परिवार के लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने आरोपी जीजा मोहनलाल गरासिया मीणा निवासी डागर बांसवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बांसवाड़ा के सल्लोपाट थाने में भी मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी मोहन को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES